चंडी
पवन कुमार सिंघ
बनलगी से चंडी और चंडी से बढ़लग सड़क की हालत वास्तव में बहुत खराब है। सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे हैं कुछ जगह तो इतने गहरे गड्डे है कि 4 से 5 दिन तक पानी खड़ा रहता है जिससे स्थानीय लोगों और पैदल राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ता हैं जो वाहनों की आवाजाही को खतरनाक बना रहे हैं। स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि वे जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत करें और आवश्यक कदम उठाएं। ऐसा नही कि लोक निर्माण विभाग के अधिकारीयों को इसके बारे मे पता नही है अधिकारीयों को सब कुछ पता होने के वाबजूद भी कार्य नही करते है स्थानीय लोगों ने बताया कि सब डविजन चंडी लोक निर्माण विभाग के कुछ कर्मचारी ऐसे है कि वो 100 मीटर सड़क को रिपेयर करने के लिए 5 से 6 दिन लगा देते है उसके बाद भी सड़क मे गड्डे वैसे के वैसे होते है विभाग के अधिकारी भी उन्हे कुछ नही बोलते
सड़क की खराब हालत के कारण:
- भारी बारिश: गत वर्ष हुई बरसात ने सड़क को और भी खराब कर दिया है।
- गहरे गड्ढे: सड़क पर गहरे गड्ढे और मिट्टी के ढेर लगे हुए हैं जो वाहनों की आवाजाही को खतरनाक बना रहे हैं।
समस्या के समाधान के लिए: - प्रशासन से मांग: स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि वे जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत करें।
- पुली का निर्माण: डाकरा में पुली न बनने से स्थानीय निवासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
सब डविजन चंडी लोक निर्माण विभाग के अधिकारी से जब पहाड़ी क्षेत्र कि सड़को के बारे मे बात कि तो अधिकारी ने साफ शब्दों मे कह दिया कि सरकार के पास पैसा नही है और सरकार हमारे को सैलरी नही दे पा रही है
श्यामलाल जई साहब ने कहा कि आप लोग हमे बोलते हो लेबर को कभी काम को नही बोलते अब अधिकारी से पूछना है कि सरकार ने लेबर से काम करवाने कि जिम्मेदारी आपको दी है या जनता को अगर जनता ने अपने आप काम करवाना है तो जई कि पोस्ट किस लिए हैं
उम्मीद है कि अब प्रशासन जल्द ही इस समस्या का समाधान करेगा ।




