March 5, 2026 2:14 am

मदद का हाथ बढ़ाएं: धर्मपाल की पीड़ा में साथी बनें

[adsforwp id="60"]

हिमाचल आजतक

‎सभी मानवता के धर्मी साथियों, आज हमारे पास एक बेहद जरुरी अपील है। हमारे अपने गांव बैरल के धर्मपाल, जो पिछले लगभग 5 साल से बिस्तर पर हैं, एक दर्दनाक हादसे के कारण चलने-फिरने में असमर्थ हो गए हैं। पीठ और टांगों पर चोट लगने के बाद से उनकी जिंदगी पूरी तरह से बदल गई है। धर्मपाल अब अपना जीवन बिस्तर पर व्यतीत करने को मजबूर है। कमर के निचे का शरीर सड़ने और गलने की स्थिति में है।

‎उनकी स्थिति ऐसी है कि उनका पूरा शरीर 75% काम करना बंद कर चुका है। अकेले परिवार की जिम्मेदारी उठाने वाले धर्मपाल के लिए जीवन कठिन हो गया है। परिवार का पालन-पोषण और जीवन यापन के लिए उन्हें अब हमारी मदद की जरूरत है।

‎धर्मपाल की पत्नी बीते 5 सालों से पति के सेवा में लगी हुई है। बेटी जिसका 10वीं के बाद स्कूल छूट गया है। वहीं एक 5 साल और एक 8 साल का बेटा है जिनकी पढ़ाई करना भी मुश्किल हो रहा है ।

‎आइए, हम सब मिलकर धर्मपाल की इस मुश्किल घड़ी में उनका सहारा बनें। आप अपनी आर्थिक सहायता उनके यूको बैंक खाते (खाता संख्या: 21830110026007, IFSC: UCB A 0002183) के माध्यम से भेज सकते हैं। हर छोटी से छोटी मदद भी उनके जीवन में आशा का संचार कर सकती है।

‎यह मुहिम मानवता का सच्चा धर्म निभाने का अवसर है। अपने प्यार और मदद से धर्मपाल का जीवन थोड़ा आसान बनाने में हमारा साथ दें।

‎आपकी मदद ही उनके जीवन का नया सवेरा बन सकती है।

Leave a Reply