February 5, 2026 10:34 am

सेवड़ा चंडी पंचायत की कच्ची सोहरा से कांगरी माहूनाग सड़क मार्ग की खस्ताहाल सड़क की समस्या का समाधान करने के आदेश

[adsforwp id="60"]

दाड़लाघाट

अर्की उपमंडल की सेवड़ा चंडी पंचायत की कच्ची सोहरा से कांगरी माहूनाग सड़क मार्ग की खस्ताहाल सड़क की समस्या का समाधान करने के लिए विधायक संजय अवस्थी ने दाड़लाघाट के सहायक अभियंता बीआर कश्यप को आदेश दिए हैं। विधायक के आदेश के बाद सहायक अभियंता ने कनिष्ठ अभियंता हरीश कुमार को मौके पर भेजा और स्थानीय लोगों को वहाँ पर बुलाया। कनिष्ठ अभियंता हरीश कुमार ने बताया कि सड़क की खस्ताहाल स्थिति को ठीक करने और कीचड़ और पुलिया की समस्या का समाधान करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। स्थानीय लोगों ने विधायक संजय अवस्थी और सहायक अभियंता बीआर कश्यप का आभार जताया है। इस मौके पर लोक निर्माण के कनिष्ठ अभियंता हरीश कुमार, ग्रामीणों में कुलदीप ठाकुर,सोहनलाल, नारायण सिंह,जगत राम,भागीरथ,ललित,हरीश,अक्षु,लक्षिता,सरस्वती देवी,सुदर्शना,बिमला,नानकी,कनकू देवी,शीला,बत्तू,रेखा मौजूद रहे।

Leave a Reply

Advertisement