February 5, 2026 6:59 am

श्री सत्य साईं सेवा समिति कुनिहार द्वारा किया गया पौधारोपण

[adsforwp id="60"]


कुनिहार
79वे स्वतंत्र दिवस एवं जन्माष्टमी की पावन अवसर पर श्री सत्य साईं सेवा समिति कुनिहार द्वारा विकासखंड कुनिहार के अंतर्गत कोठी पंचायत वन परिक्षेत्र में 50 के लगभग विभिन्न औषधीय एवं फलदार पौधों का रोपण सदस्यो द्वारा उत्साह के साथ किया गया l इस की जानकारी देते हुए समिति के संयोजक देवी दत परिहार ने बताया कि कुनिहार समिति निरंतर सामाजिक , धार्मिक एवं आध्यात्मिक कार्यक्रमों में अपनी जन सहभागिता समय-समय सुनिश्चित करती रहती है l समिति हर वर्ष वर्षा ऋतु में पौधारोपण कर एवं उनका संरक्षण भी सुनिश्चित करने का प्रयास करती है l उन्होंने बताया कि अधिक संख्या में पौधारोपण के द्वारा हम पर्यावरण को सुरक्षित एवं स्वच्छ रख सकते हैं l इस अवसर पर समिति के सदस्यों में हीरा दत्त शर्मा , रजनी शर्मा , एम एल परिहार ,गीतू , दीक्षित शर्मा निर्मला देवी एवं सुनीता ने भी इस कार्य में अपनी सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित की l

Leave a Reply

Advertisement