February 5, 2026 11:33 am

राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धुंदन में स्कूल प्रबंधन समिति की विशेष बैठक का आयोजन

[adsforwp id="60"]

दाड़लाघाट

राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धुंदन में स्कूल प्रबंधन समिति की विशेष बैठक का आयोजन किया गया।स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष सुनील कुमार ठाकुर ने इस बैठक की अध्यक्षता की। वरिष्ठ प्रवक्ता महेंद्र पाल कौंडल ने बैठक के मुख्य बिंदु सबके समक्ष रखें। उसके बाद प्रधानाचार्य सरताज सिंह राठौर ने सभी मुद्दों पर विचार विमर्श किया। बैठक के दौरान स्कूल प्रबंधन समिति के सभी सदस्यों ने प्रधानाचार्य सरताज सिंह राठौर का स्कूल के विकास के लिए दिए गए योगदान की सराहना की। कार्यकारिणी के सभी सदस्यों ने ग्रीष्म कालीन अवकाश के दौरान स्कूल में प्रधानाचार्य कक्ष,स्कूल कार्यालय व स्कूल भवन के चारों तरफ पानी की निकासी के लिए नालियों की मुरम्मत का कार्य करवाने के लिए धन्यवाद किया। बैठक में सुनील कुमार,प्रेम भगत,मेहर चंद,कृष्ण लाल,लता देवी,सरिता देवी,ममता देवी,विमला देवी,हेमा देवी और निशा देवी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Advertisement