दाड़लाघाट
राजकीय उच्च विद्यालय कंस्वाला में अंबुजा सीमेंट फाऊंडेशन द्वारा हेल्थ हाइजिन,पानी की उपयोगिता और पोषण संबंधित जानकारी दी गई। विद्यालय के मुख्य अध्यापक रामस्वरूप गौतम ने बताया कि अंबुजा सीमेंट फाऊंडेशन से कार्यक्रम समन्वयक आरती सोनी तथा डॉक्टर एसपी गांधी द्वारा विद्यार्थियों को स्वास्थ्य हाइजीन जल की उपयोगिता तथा पोषण संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। विद्यालय के लगभग 30 बच्चों ने बड़े उत्साह के साथ इस जानकारी को हासिल किया। इस मौके पर मुख्य अध्यापक रामस्वरूप गौतम ने अपने विचार सांझा करते हुए बताया कि आज के समय में विशेष कर बरसात में हमें जल तथा खाद्य पदार्थ का सेवन बड़ी सफाई व सावधानी के साथ करना चाहिए,तभी हम इस मौसम में विभिन्न रोगों से छुटकारा पा सकते हैं। उन्होंने अंबुजा फाउंडेशन का इस महत्वपूर्ण जानकारी को देने के लिए धन्यवाद किया। इस मौके पर विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।





