दाड़लाघाट
पुलिस थाना दाड़लाघाट में अवैध रूप से शराब ले जाने को लेकर मामला दर्ज हुआ है। जानकारी के अनुसार जब पुलिस गश्त पर थी तो उन्होने धुन्दन की तरफ से आ रही एक गाड़ी नंबर एचपी- को चेकिंग के लिए रोका। गाड़ी की चैकिंग के दौरान उसमें से 3 गता पेटी देशी शराब कुल 36 बोतलें बरामद हुआ। पूछताछ में गाड़ी चालक गांव कुंद, डाकघर भराड़ीघाट,तहसील अर्की बताया। जब उससे शराब ले जाने का परमिट व लाइसेंस मांगा तो वह संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। जिसको लेकर पुलिस ने आबकारी व कराधान एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। मामले की पुष्टि डीएसपी दाड़लाघाट संदीप शर्मा ने की है।





