February 5, 2026 11:33 am

हेमराज के परिवार को आर्थिक सहयोग के लिए आगे आयी अर्की हेल्पिंग पीपल

[adsforwp id="60"]

दाड़लाघाट

अर्की हेल्पिंग पीपल संस्था ने धुन्दन पंचायत के गांव दांव में हेमराज के परिवार को आर्थिक सहयोग प्रदान किया। हेमराज एक किसान हैं जो सड़क दुर्घटना में घायल हो गए थे और पिछले दो वर्षों से बिस्तर पर हैं। उनकी दोनों टांगे फैक्चर हो गई थीं,जिसके कारण वह अपने परिवार का पालन-पोषण करने में असमर्थ हो गए थे। संस्था ने हेमराज के परिवार को 5100 रुपये की राहत राशि और कुछ राशन प्रदान किया। संस्था के अध्यक्ष महेंद्र सिंह ने कहा कि भविष्य में भी संस्था परिवार की सहायता के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि संस्था का उद्देश्य जरूरतमंद लोगों की मदद करना है और हम इस दिशा में निरंतर प्रयासरत हैं। हेमराज के परिवार ने संस्था के इस सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर संस्था के मुख्य सलाहकार बालक राम शर्मा,सचिव मदन शर्मा,कैलाश महाजन,ओम प्रकाश शर्मा,देवेंद्र पाल,नथु राम और देवेंद्र रघुवंशी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Advertisement