February 5, 2026 9:57 am

शिवराम हरि राजगुरु की जन्म जयंती के अवसर पर युवक मंडल बागा (मांगल) ने किया पौधारोपण

[adsforwp id="60"]

दाड़लाघाट

भारत के महान सपूत शिवराम हरि राजगुरु की जन्म जयंती के अवसर पर युवक मंडल बागा (मांगल) ने पौधारोपण किया और उनके बलिदान को याद किया। इस दौरान युवक मंडल के महासचिव चौहान कृष्णा ने पेड़ों के महत्व पर प्रकाश डाला और बताया कि पेड़ हमारे जीवन के लिए कितने महत्वपूर्ण हैं। युवक मंडल बागा ने बागा के जंगलों में अनारदाना (दाड़ू) के पौधे रोपे। महासचिव चौहान कृष्णा ने कहा कि पेड़ हमें जलाने के लिए लकड़ी,फल,फूल,जड़ी बूटियां और ऑक्सीजन प्रदान करते हैं। पेड़ जलवायु परिवर्तन को कम करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और भूमि कटाव को रोकते हैं। शिवराम हरि राजगुरु एक साहसी और क्रांतिकारी स्वतंत्रता सेनानी थे। उन्होंने लाला लाजपतराय की मृत्यु का बदला लेने के लिए अंग्रेजी पुलिस अधिकारी जेपी सांडर्स को मार गिराया था। राजगुरु को 23 मार्च 1931 को फांसी दी गई थी। युवक मंडल बागा ने भारत माता की जय और शहीद राजगुरु अमर रहे के नारे लगाए। इस अवसर पर युवक मंडल बागा के महासचिव चौहान कृष्णा,बलदेव सिंह,अनिल कुमार,विकास चौहान,प्रमोद कुमार,लाल मन और बिट्टू चौहान मौजूद रहे।

Leave a Reply

Advertisement