February 5, 2026 9:55 am

हरिजन सेवक संघ के पदाधिकारीयों द्वारा दो गरीब असहाय और जरूरतमंद परिवारों को नगद राशि देकर की मानवता की मिसाल कायम

[adsforwp id="60"]

अर्की

हरिजन सेवक संघ के पदाधिकारीयों द्वारा दो गरीब असहाय और जरूरतमंद परिवारों को नगद राशि देकर मानवता की मिसाल कायम की
हरिजन सेवक संघ शाखा जिला सोलन के अध्यक्ष धर्मपाल गर्ग की अध्यक्षता में ग्राम पंचायत भयूंखर के गरीब असहाय और जरूरतमंद परिवार को नगद राशि देकर मानवता की मिसाल कायम की है परिवार में करमचंद जो की एक टांग से अपाहिज है उनके पिता जो कैंसर के रोग से पीड़ित है तथा घर में कमाने वाला कोई भी नहीं है मकान के हालात बहुत ही खराब है ऐसे में संस्था के लोगों ने आपस में राशि इकट्ठी करके आज प्रभावित परिवार को नगद राशि प्रदान की साथ ही एक और परिवार सुनीता देवी जिसके बच्चे का पीजीआई चंडीगढ़ में इलाज चल रहा है उसको भी सहायता राशि देकर मानवता की सेवा की पहल की है
जहां पर सरकार गरीब लोगों की अनदेखी कर रही है वहीं पर हरिजन सेवक संघ पूरे हिमाचल प्रदेश में लोगों के दुख दर्द में काम आ रही है इस मौके पर हरिजन सेवक संघ हिमाचल प्रदेश के अध्यक्ष चुन्नीलाल बंसल ने प्रभावित परिवार को सांत्वना देकर भगवान से उनके स्वस्थ होने की मंगल कामना की
इस मौके पर हरिजन सेवक संघ शाखा हिमाचल प्रदेश के सचिव शल प्रेमचंद धीमान मुख्य सदस्य खेमराज मुख्य सदस्य श्री भगत राम ग्राम पंचायत साई के अध्यक्ष जियालाल तथा ग्राम पंचायत भयूॅखरी के पूर्व प्रधान राजकुमार राणा भी अन्य लोगों के साथ उपस्थित हुए तथा उन्होंने भी इस परिवार को हर प्रकार से मदद करने का आश्वासन दिया

Leave a Reply

Advertisement