कुनिहार
अक्षरेश शर्मा
स्टार गोजूरियो कराटे एकेडमी कुनिहार के बच्चे इस खेल में नित्य नये आयाम स्थापित कर रहे है ।एकेडमी के बच्चे क्षेत्र के सरकारी स्कूलों में लड़कियों को आत्म रक्षा के लिए कराटे जैसे मार्शल आर्ट में तो दक्ष बना ही रहे है ,तो वही जिला सोलन सहित अन्य राज्यो में भी अपनी कला का लोहा मनवा रहे है ।
स्टार गोजूरियो कराटे एकेडमी कुनिहार के बच्चों ने कालका हरियाणा में 23-24 अगस्त को आयोजित नार्थ जोन कराटे चैंपियनशिप में जबरदस्त प्रदर्शन किया ।प्रतियोगता में कोच देवेंद्र कुमार के मार्गदर्शन में एकेडमी के बच्चों ने तीन गोल्ड ,एक सिल्वर व दो ब्रोंज मेडल हासिल करके कुनिहार एकेडमी का नाम रोशन किया ।कोच देवेंद्र कुमार ने बताया कि कालका में सम्पन्न हुई नार्थ जोन कराटे चैंपियनशिप में एकेडमी के हिमानी चोहान ,आकाशी शर्मा व राजवीर परिहार ने गोल्ड मेडल,पारस ने सिल्वर व काव्यांश अरोड़ा व पारुल ने ब्रांज मेडल हासिल किया ।





