अर्की
ग्राम पंचायत बलेरा (तहसील अर्की, जिला सोलन) में 25 अगस्त 2025 को मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश के निर्देशानुसार नशा निवारण समिति का गठन किया गया। बैठक की अध्यक्षता पंचायत प्रधान आशिष कौशल ने की। इस अवसर पर उपप्रधान लेखराज, बीडीसी सदस्य शशि कांत शर्मा, प्रिंसिपल नरेश ठाकुर, सचिव धर्मेंद्र शर्मा, आशा वर्कर कांता देवी, समाजसेवक अमरनाथ कौशल एवं जीत राम ठाकुर समिति के सदस्य बने। बैठक में पुलिस विभाग का प्रतिनिधित्व करते हुए पुलिस कांस्टेबल विशाल शर्मा ने भी भाग लिया।
बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि पंचायत क्षेत्र में किसी भी प्रकार का नशा और नशे से जुड़ी गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पंचायत और पुलिस विभाग मिलकर इस पर कड़ी निगरानी रखेंगे। साथ ही नशे के दुष्प्रभावों पर चर्चा करते हुए यह संकल्प लिया गया कि पंचायत स्तर पर युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए व्यापक जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।
इस अवसर पर धीरेज ठाकुर, प्रियंका भाटिया, देव राज, मदन ठाकुर सहित कई अन्य गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहे।





