February 5, 2026 10:02 am

एन एच पांच सनवारा टोल प्लाजा को अस्थाई रूप से बंद करने की अधिवक्ताओं ने की प्रशासन से मांग

[adsforwp id="60"]

सोलन
राष्ट्रीय उच्च मार्ग पांच कालका शिमला पर सनवारा में एनएचएआई के टोल को बंद करने की मांग बढ़ती जा रहीं है। अब अधिवक्ताआंे ने एसडीएम सोलन पूनम बंसल को ज्ञापन सौंप कर मांग की है कि इस टोल को तुरंत प्रभाव से बंद करने के आदेश प्रशासन को पारित करने चाहिए । क्यूकि अधिकतर स्थानो पर सिंगल लेन चल रहीं है। पहाडी वाली लेन बंद है। उन्होंने कहा कि हाल ही में उच्चतम न्ययालय ने एक केस मंे स्पष्ट किया है कि जो राष्ट्रीय उच्च मार्ग सही नहीं होगा वहां टोल वसूली करना अवैध है।
ऑल इंडिया अधिवक्ता यूनियन सोलन इकाई के सचिव नीतीश ठाकुर ने बताया कि आज उन्होंने प्रशासन को एक ज्ञापन सौंपा है जिसमें मांग की गई है कि सनवारा स्थित टोल प्लाजा को अस्थाई रूप से बंद किया जाये । क्योकि यह फोरलेन लोगो को परेशानियों का सबब बना हुआ है। उन्होंने कहा कि उच्चतम न्ययालय ने एक केस में स्पष्ट किया है कि यदि रोड ठीक नहीं है तो टोल अवैध है। उन्होंने सोलन प्रशासन ने भी मांग की है कि इस टोल प्लाजा को तब तक बंद किया जाये जब तक इस फोरलेन की सभी लेन सुचारू नहीं होती । उन्हांेने अभी टोल वसूली को अवैध बताया । उन्होंने कहा …………………….बाईट।

Leave a Reply

Advertisement