February 5, 2026 8:21 am

लगातार हो रही बारिश से गिरा मकान व गौशाला,कोई जानी नुकसान नही

[adsforwp id="60"]

अर्की

भूमती पंचायत के बाजिवण गाँवो में तीन दिन से लगातार हो रही बारिश से मकान ओर साथ लगती गौशाला को भारी नुकसान पहुंचा है। मकान मालिक विद्या सागर ने बताया कि वो साथ लगते कमरे में आराम कर रहे थे कि लगभग साढ़े पांच बजे जोर से कुछ गिरने की आवाज आई।जिस से वो एकदम बाहर आये तो देखा कि मकान का एक हिस्सा टूट कर गिर गया है व साथ लगती गौशाला को भी काफी नुकसान पहुंचा। वहीं आस पड़ोस के लोगो ने पशुशाला गिरने से हुए नुकसान व दोबारा गिरने की शंका के चलते पशुओं को वैकल्पिक जगह रख दिया है ताकि किसी भी पशु को कोई जानी हानि न पहुंचे
परन्तु गनीमत रही कि इस हादसे में किसी को भी चोट नही आई है
वहीं लोगो ने प्रशासन से मांग की है कि पीड़ित परिवार को फौरी राहत दी जाए

Leave a Reply

Advertisement