February 5, 2026 8:21 am

राजकीय प्राथमिक पाठशाला शेरला का भवन क्षतिग्रस्त

[adsforwp id="60"]

सोलन ( पट्टा महलोग )
पवन कुमार सिंघ

प्राथमिक शिक्षा खंड पट्टा महलोग के तहत राजकीय प्राथमिक पाठशाला शेरला का भवन हाल ही में हुई भारी बारिश और जमीन धंसने के कारण क्षतिग्रस्त हो गया है। स्कूल के 4 कमरे और 2 बरामदे पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हुए हैं, लेकिन गनीमत रही कि कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। ग्रामवासियों और वार्ड पंच कांता देवी के सहयोग से स्कूल का सामान सुरक्षित स्थान पर रखवाया गया है। स्कूल की वर्तमान स्थिति मे 17 बच्चे शिक्षा ग्रहण करते हैं स्कूल भवन क्षतिग्रस्त होने के कारण बच्चों की शिक्षा का नुकसान न हो इसके लिए ग्रामीण राम स्वरूप ने एक कमरा स्कूल के प्रयोग के लिए उपलब्ध करवाया है क्षतिग्रस्त भवन की जमीन लगातार खिसक रही है और सभी कमरों में मलबा भर गया है प्राथमिक शिक्षा खंड अधिकारी पार्वती नेगी ने बताया कि लगातार वर्षा के कारण वे मौके पर नहीं जा सकीं, लेकिन विधायक दून क्षेत्र ने क्षतिग्रस्त स्कूल के बच्चों को नजदीक आंगनबाड़ी केंद्र में शिफ्ट करने को कहा हैं पंचायत प्रधान मदन वर्मा ने सरकार और स्थानीय प्रशासन से मांग की है कि क्षतिग्रस्त स्कूल भवन वाली जगह से हटकर दूसरी जगह चयनित करके शीघ्र नए भवन के लिए फण्ड उपलब्ध करवाया जाए

Leave a Reply

Advertisement