February 5, 2026 8:21 am

कर्नल (डा.) संजय शांडिल और पूनम शांडिल ने भाकृअनुप- खुम्ब अनुसंधान निदेशालय, चम्बाघाट सोलन का किया दौरा

[adsforwp id="60"]

सोलन (चम्बाघाट)
पवन कुमार सिंघ

कर्नल (डा.) संजय शांडिल और पूनम शांडिल ने आईसीएआर–मशरूम अनुसंधान निदेशालय, चम्बाघाट, सोलन का दौरा किया। इस अवसर पर निदेशक डॉ. वी.पी. शर्मा , टी डी शर्मा , डाक्टर अनिल कुमार और संस्थान के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। कर्नल शांडिल और पूनम शांडिल ने संस्थान में शोध और उत्पादन की जा रही विभिन्न किस्मों की मशरूम को देखा और उनके पोषण और आर्थिक महत्व की जानकारी प्राप्त की। डाक्टर अनिल कुमार ने कर्नल शांडिल और उनके साथ आये लोगो को विभिन्न प्रकार की मशरूम की जानकारी दी कर्नल शांडिल ने मशरूम उत्पादन को आत्मनिर्भरता और रोजगार का सशक्त माध्यम बताते हुए संस्थान से आग्रह किया कि गरीब और बेरोजगार युवाओं को प्रशिक्षण देने की दिशा में विशेष प्रयास किए जाएं। संस्थान के अधिकारियों ने आश्वस्त किया कि वे स्थानीय युवाओं को निश्चित रूप से प्रशिक्षण और मार्गदर्शन उपलब्ध कराएंगे, जिससे वे मशरूम उत्पादन को एक लाभकारी व्यवसाय के रूप में अपनाकर आत्मनिर्भर बन सकें। कर्नल शांडिल ने सतत कृषि को बढ़ावा देने के लिए संस्थान के प्रयासों की सराहना की और विश्वास व्यक्त किया कि इस प्रकार की पहलें हिमाचल प्रदेश के किसानों और बेरोजगार युवाओं की सामाजिक-आर्थिक स्थिति सुधारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। यह दौरा हिमाचल प्रदेश में कृषि और उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है।

Leave a Reply

Advertisement