February 5, 2026 8:21 am

राजकीय महाविद्यालय अर्की के वाणिज्य विभाग में प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम का आयोजन।

[adsforwp id="60"]

राजकीय महाविद्यालय अर्की के वाणिज्य विभाग में प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम डॉक्टर अरुण कुमार एवं डॉक्टर पारुल बेरी की देखरेख में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के वाणिज्य विभाग के तीनों वर्षों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। बीकॉम अंतिम वर्ष के छात्र सुखविंदर सिंह की टीम प्रथम स्थान पर रही । सुखविंदर सिंह की टीम को ₹1000 नगद पुरस्कार प्रदान किया गया। दूसरा स्थान प्राप्त करने वाली टीम को ₹600 तथा तृतीय स्थान पर प्राप्त करने वाली टीम को ₹400 के नगद पुरस्कार प्रदान किया गये।

महाविद्यालय प्राचार्या सुनीता शर्मा ने कॉमर्स विभाग के प्राध्यापक डॉक्टर अरुण डॉक्टर एवं पारुल बेरी को इस कार्यक्रम को आयोजित करने के लिए बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं प्रदान की उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजनों से विद्यार्थियों में आत्मविश्वास बढ़ता है तथा भविष्य में उनकी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयारी होती है।

Leave a Reply

Advertisement