March 5, 2026 3:49 pm

दाड़लाघाट में तीन दिवसीय दशहरे का हुआ आगाज

[adsforwp id="60"]

ग्राम पंचायत दाड़लाघाट एवं दशहरा उत्सव समिति द्वारा तीन दिवसीय दशहरा मेला के आयोजन के प्रथम दिन पंचायत समिति कुनिहार की अध्यक्षा सोमा कौंडल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत करते हुए दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। पंचायत समिति कुनिहार की अध्यक्षा सोमा कौंडल ने कहा कि मेले एवं त्यौहार भारतीय संस्कृति के प्रतीक है, मेलो से समाज में मेलजोल की भावना जागृत होती है। मेले एवं त्यौहार मानवीय सद्भावना को बढ़ाते हैं। इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम और खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें सांस्कृतिक कार्यक्रम में स्थानीय विद्यालयो के बच्चों ने भाग लिया व खेलकूद प्रतियोगिताओं में भी 15 टीमें पहुंची। मेला कमेटी प्रधान राजेश गुप्ता व पंचायत प्रधान बंसी राम भाटिया ने बताया कि 03 अक्टूबर को रात्रि सांस्कृतिक संध्या में हिमाचल आइडल एवं वॉयस ऑफ हिमाचल विजेता दीपक चौहान, हिमाचल की आवाज गुलशन गर्ग, हिमाचली लोक गायक दीक्षा वर्मा अपनी आवाज के जादू से लोगों का मनोरंजन करेंगे। उन्होंने बताया कि इसके अतिरिक्त सरस्वती विद्या मंदिर के प्रांगण में रावण, मेघनाथ, कुंभकरण के पुतले भी उत्सव का विशेष आकर्षण रहेंगे। इस अवसर पर पंचायत प्रधान बंसी राम भाटिया, उपप्रधान हेमराज ठाकुर, मेला कमेटी प्रधान राजेश गुप्ता, मेला कमेटी उपप्रधान हेमराज गौतम, जयपाल चौधरी, कमल कौंडल, नरेंद्र चौधरी, बंटू शुक्ला, केशव वशिष्ठ, जगदीश्वर शुक्ला, जय सिंह ठाकुर, विकास शर्मा, जय सिंह ठाकुर, श्याम सिंह चौधरी, लेखराम ठाकुर, कमल ठाकुर, खगेश, अभिषेक ठाकुर, जतिन ठाकुर, लक्ष्य, तनुज शुक्ला, तरुण, चेतन, मास्टर किशोर, पवन शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।

Leave a Reply