February 5, 2026 12:07 pm

काकू राम ठाकुर व दीपक जनदेवा ने कुनिहार दशहरा नाइट की दूसरी सांस्कृतिक संध्या में मचाई धमाल ।दर्शकों ने पहाड़ी व बॉलीवुड गीतों पर नाच कर लिया संध्या का आनंद ।राजेंद्र ठाकुर रहे अंतिम संध्या में मुख्यतिथि

[adsforwp id="60"]


कुनिहार
अक्षरेश शर्मा
रामलीला जनकल्याण समिति कुनिहार के सौजन्य से दशहरा नाइट की दूसरी सांस्कृतिक संध्या में प्रदेश के नामी सिंगर काकू राम ठाकुर व दीपक जनदेवा ने खूब धमाल मचाया ।इस दौरान विकास समिति अर्की के संस्थापक व कुनिहार क्षेत्र के समाजसेवी राजेंद्र ठाकुर ने बतौर मुख्यतिथि शिरकत की ।समिति प्रधान रितेश जोशी व महासचिव गौरव शर्मा ने मुख्य अतिथि को शाल व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया ।ठाकुर ने सभी को दशहरा उत्सव की बधाई दी व समिति के वरिष्ठ व कनिष्ठ सभी कार्यकर्ताओं को रामलीला व दशहरा उत्सव के सफल आयोजन की बधाई दी व अपनी और से 21000 रू की राशि का सहयोग दिया ।
दूसरी सांस्कृतिक संध्या एंकर प्रीति चोहान की शेयरो शायरी के बीच कुल्लू से जबरदस्त आवाज दीपक जनदेवा ने बॉलीवुड व पहाड़ी गीतों की झड़ी लगा दी ।
ले जाये जाने कन्हा ये हवायें ,बचना ये हसीनों ,कोई मिल गया ,जानू मेरी जान ,जिसे देख कर मेरा दिल धड़का ,रंग बदले दो चार ,फूलो सा चेहरा तेरा ,रंग बदले दो चार ,इना बड़िया जो तुड़का लाया ,छुपकू वाले वो जुगा छुपकू वाले ,रंग डालना चुना हो बॉलीवुड व पहाड़ी गीतों पर दर्शकों नेnaach गा कर आनंद लिया ।
संध्या के स्टार कलाकार काकू राम ठाकुर ने अपने ही अंदाज में मंच पर धमाकेदार एंट्री करते हुए अपनी बुलंद आवाज में गणेश वंदना से संध्या की शुरुआत की ।इसके पश्चात दिल ले गई कुड़ी गुजरात की ,ठंडी ठंडी हवा चलदी चुलदे चिल्ला रे डालू ,ऐवें न लड़ता कर ,इक ज़िंद,बसा बीच आइयो तेरी याद सहित पहाड़ी,हिंदी व पंजाबी गीतों पर देशके खूब नचाया ।उनके निराले अंदाज़ को दर्शकों की खूब तालियाँ मिली।

Leave a Reply

Advertisement