अर्की
आंगनबाड़ी केंद्र झयुर वार्ड नं 3 में आई सी डी एस के अंतर्गत बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता लक्ष्मी देवी ने बताया कि इस कार्यकम के अंतर्गत एक वर्ष से कम नवजात बेटियों को गिफ्ट देकर सम्मानित किया गया व आई हुई महिलाओं को जागरूक किया गया कि नवजात बच्चों को मां का दूध ही देना चाहिये व छः महीने तक के नवजात को माँ का दूध किसी दवाई से कम नही होता। उन्होंने कहा कि बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ भारत सरकार की एक पहल है जिसकी शुरुआत 22 जनवरी 2015 को हुई थी, जिसका उद्देश्य लड़कियों के लिंगानुपात में गिरावट और महिला सशक्तिकरण से संबंधित मुद्दों को संबोधित करना है। इस मौके पर उनके साथ आंगनबाड़ी सहायिका सोमा देवी भी साथ रही।





