कुनिहार
बी एल सेंट्रल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुनिहार की छात्रा वंशिका ठाकुर राष्ट्रीय स्तरीय खेल कूद स्पर्धा शॉट पुट में हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेगी I जानकारी देते हुए विद्यालय अध्यक्ष गोपाल शर्मा ने बताया की हमे यह बड़े गर्व की बात है की वंशिका ने राज्य स्तरीय अंडर-19 छात्रा खेलकूद प्रतियोगिता डिस्कस थ्रो में दूसरा स्थान प्राप्त कर सिल्वर मैडल सोलन जिले के नाम किया जिससे वंशिका ठाकुर का चयन राष्ट्रीय स्तर की खेल कूद सपर्धा के लिए हुआ है इसके साथ हर्ष कुमार पाल ने भी डिस्कस में चौथा स्थान प्राप्त किया है I विद्यालय अध्यक्ष ने बताया की राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता लखनऊ में आयोजित की जाएगीI उन्होंने बताया की स्कूल शिक्षा निदेशक उच्चतर हिमाचल प्रदेश के मार्ग दर्शन से राज्य स्तरीय अंडर-19 छात्रा खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन जिला हमीरपुर में किया गया था I विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष गोपाल शर्मा ने ख़ुशी जाहिर करते हुए कहा की वंशिका ठाकुर के राष्ट्रीय स्तर पर चयन होने से विद्यालय के लिए बड़े हर्ष की बात है उन्होंने बताया की वंशिका ठाकुर एक बहुत उम्दा ख़िलाड़ी है इसका अंडर-14 में एक बार और अंडर-19 लगातार दूसरी बार राष्ट्रीय स्तर पर चयन हुआ है जो की इस वर्ष लखनऊ में आयोजित किया जा रहा है I वंशिका ठाकुर हिमाचल प्रदेश का नेतृत्व कर विद्यालय का, इलाके का और हिमाचल प्रदेश का नाम रोशन करेगी I विद्यालय आने पर वंशिका ठाकुर व् हर्ष कुमार पाल को मिठाई खिलाकर सम्मानित किया गया और राष्ट्रिय स्तर पर उम्दा प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया I उन्होंने इस उपलब्धि के लिए बच्चों को उनके अभिभावकों और शारीरिक शिक्षक अमर देव ,डी पी ई अरुणा शर्मा को बधाई दी I मुख्याध्यापिका सुषमा शर्मा ,अध्यापक अभिभावक संग अध्यक्ष रतन तंवर ने भी वंशिका ठाकुर इस उपलब्धि के लिए बधाई दी है और राष्ट्रीय स्तर पर उम्दा प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया I





