पीएम श्री राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चंडी अर्की में चल रहे सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन हो गया । इस अवसर पर मुख्य अतिथि ग्राम पंचायत सेवड़ा चंडी के उप प्रधान तुलसीराम शर्मा रहे। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की बंदना व दीप प्रज्वलित कर की गई। ततपश्चात एनएसएस स्वयंसेवकों द्वारा मुख्य अतिथि को परेड व सलामी दी गई। कार्यकारी प्रधानाचार्य अमिता कौशल तथा एनएसएस प्रभारी मुख्यातिथि को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर स्वयं सेवको द्वारा सरस्वती गीत, स्वागत गीत, देशभक्ति गीत तथा पहाड़ी गीतों व एक भारत श्रेष्ठ भारत की झांकियां प्रस्तुत करके आए सभी मेहमानों का मन मोह लिया। एनएसएस प्रभारी ओम प्रकाश शर्मा ने स्वयंसेवको द्वारा शिविर के दौरान किए गए सामाजिक कार्यों की रिपोर्ट प्रस्तुत की । मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में स्वयंसेवकों के किए सामाजिक कार्यों की प्रशंसा की तथा इस प्रकार के शिविर बच्चों में एकता, अनुशासन ,आपसी भाईचारा तथा नेतृत्व की भावना को बढ़ाते हैं अंत में विद्यालय की कार्यकारी प्रधानाचार्य द्वारा मुख्य अतिथि व आए मेहमानों का धन्यवाद आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर एसएमसी प्रधान टेकचंद शर्मा व कार्यकारिणी के सदस्य अभिभावक विद्यालय परिवार उपस्थित रहा।






