कुनिहार
नालागढ़ में सम्पन्न हुई प्रतियोगिता में स्टार गोजुरीयू कराटे एकेडमी कुनिहार की लड़कियो ने अपने अपने भार व आयु वर्ग से बेहतर प्रदर्शन किया ।कोमल ठाकुर और हिमानी चौहान ने पहला स्थान हासिल किया ।
कोच देवेन्द्र कुमार ने बताया कि दोनों लड़कियों का चयन जम्मू में होने वाली नैशनल कीक बाक्सिंग के लिये हूआ है ।.
एकेडमी की इन लड़कियों की इस उपलब्धि से अभिभावक गण, परिवार जन , चीफ कोच शिहान संजय ठाकुर व कोच देवेंद्र कुमार बहुत ही ख़ुशी जाहिर करते हुए इनके उज्जवल भविष्य की कामना की है ।
वर्तमान में सभी लड़कियां स्टार गोजू-रयू कराटे एकेडमी कुनिहार में कोचिंग ले रही है
इस मोके पर स्टार गोजू-रियू कराटे फेडरेशन के चेयरमैन राज कुमार सिंगला,अध्यक्ष कमल ठाकुर, चीफ एडवाइजर मोहन लाल जुनेजा व अन्य सभी सदस्यो ने खिलाड़ीयो व उनके अभिभावकों के साथ-साथ कोच संजय ठाकुर व देवेन्द्र कुंमार कों को अपनी और से बधाई दी और आने वाली राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए शुभकमनाये दी।






