February 5, 2026 11:52 am

सोलन जिला उपभोक्ता संघ व सहकारी विपणन महासंघ के निदेशक मंडल चुनाव में सुरेंद्र ठाकुर निर्विरोध निर्वाचित

[adsforwp id="60"]

सोलन जिला उपभोक्ता संघ एवं सहकारी विपणन महासंघ सपरून सोलन के निदेशक मंडल के लिए हुए चुनाव में कुनिहार जोन से सुरेंद्र ठाकुर को निर्विरोध निर्वाचित किया गया। निर्वाचन अधिकारी द्वारा जारी परिणाम के अनुसार ग्राम पंचायत घणागुघाट के सुरेंद्र ठाकुर जिनका नाम मतदाता सूची संख्या 13 पर दर्ज है को बिना किसी प्रतिद्वंद्वी के विजयी घोषित किया गया। उन्होंने इस जीत पर क्षेत्र वासियों का आभार व्यक्त किया और कहा कि अर्की क्षेत्र के विधायक संजय अवस्थी के सहयोग व प्रेरक मार्गदर्शन के कारण यह सब संभव हुआ है। उन्होंने क्षेत्र वासियों को विश्वास दिलवाया कि वह उन्हें दी गई जिम्मेवारी को पूरी निष्ठा और पारदर्शिता के साथ बखूबी निभाएंगे। उन्होंने कहा कि वह सहकारी क्षेत्र की मजबूती और उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा हेतु कार्य करेंगे।

Leave a Reply

Advertisement