February 5, 2026 10:20 am

बी० एल० वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल ने छेड़ा नशा व चिट्टा के खिलाफ अभियान

[adsforwp id="60"]


कुनिहार
बी० एल० वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल में सभी छात्रों ने नशा व चिट्टा छोड़ो अभियान के तहत सलोगन , पेंटिंग ,भाषण प्रतियोगिता तथा जागरूकता रैली निकाली गई। इसमें स्कूल अध्यक्ष गोपाल शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया की इसमें सभी इकाईयों के छात्रों द्वारा रैली के दौरान स्कूली छात्रों द्वारा लोगों को नशे से होने वाले दुष्प्रभाव के खिलाफ जागरूक किया जाएगा । छात्रों ने स्कूल परिसर से बाज़ार तक नशे के खिलाफ रैली के माध्यम से जागरूक किया। इस दौरान छात्रों ने लोगों को नशे के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि नशा व चिट्टा एक धीमा जहर है और इसके सेवन से मनुष्य धीरे धीरे समाप्त हो जाता है और सलोगन , पेंटिंग ,भाषण प्रतियोगिता के माध्यम से भी यह सन्देश दिया गया I स्कूल अध्यक्ष ने कहा कि सरकार द्वारा यह पहल प्रदेश व क्षेत्र को नशे से मुक्त करने की दिशा में एक सशक्त कदम है और हम सभी को नशे के खिलाफ एकजूट व सामाज में अपना सहयोग देना चाहिए । इस रैली के माध्यम से समाज को नशे के खिलाफ एक जूट होने का सन्देश भी दिया और समाज को नशा मुक्त बनाने का संकल्प लिया।इसके साथ ही छात्रों को चुनाव के बारे में बताया की आप कैसे अपने क्षेत्र, ज़िला, प्रदेश और देश के लिए देश का नेतृत्व करने वाला लीडर चुन सकते है छात्रों को मतदान करने, मतदाता की पात्रता और इसके महत्त्व से अवगत कराया गया I

Leave a Reply

Advertisement