March 5, 2026 1:51 am

पंचायत समिति बैठक कक्ष व विश्राम गृह का विधायक संजय अवस्थी द्वारा विधिवत लोकार्पण ।

[adsforwp id="60"]


कुनिहार
अक्षरेश शर्मा
विकास खंड कार्यालय परिसर कुनिहार में पंचायत समिति कुनिहार के नव निर्मित भवन में बैठक कक्ष व गुलमोहर विश्राम गृह का आज अर्की विधान सभा के लोक प्रिय विधायक संजय अवस्थी द्वारा विधिवत उद्घाटन किया गया ।संजय अवस्थी का कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने पर फूल मलाओ से एसडीएम अर्की ,खंड विकास अधिकारी व कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा ज़ोरदार स्वागत किया गया ।गुलमोहर विश्राम गृह व पंचायत समिति बैठक कक्ष का पूजा अर्चना के पश्चात संजय अवस्थी द्वारा लोकार्पण किया गया ।करीब साठ लाख रू की लागत से बने भवन के विश्राम गृह में डायनिग हाल सहित तीन सेट आधुनिक सुविधाओं से युक्त है, जिसमें पंचायत समिति सहित बाहर से आने वाले पर्यटकों को बेहतरीन सुविधाएं मिलेगी।इसके पश्चात स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा प्रदर्शित स्टालो का मुख्य अतिथि ने अवलोकन किया ।मंच पर पहुंचने पर पंचायत समिति अध्यक्ष सोमा कोण्डल ने मुख्यतिथि सहित सभी मेहमानों का स्वागत किया ।खंड विकास अधिकारी तन्मय कंवर ने खण्ड विकास कार्यालय की उपलब्धियों को मुख्य अतिथि के समक्ष रखा व कुछ अधूरे कार्यो के लिए बजट व वेस्ट कचरा उठाने के लिए वाहन की मांग रखी ।इस दौरान पंचायत समिति अध्यक्ष व उपाध्यक्ष द्वारा मुख्य अतिथि को समृति चिह्न दे कर सम्मानित किया गया।इसके साथ ही एसडीएम अर्की विवेक तोमर,ब्लॉक अध्यक्ष सतीश कश्यप ,अधिशासी अभियंता विद्युत विभाग अर्की ,डीएफओ कुनिहार सहित कई गण मान्य लोगो को समृति चिह्न देकर समिति द्वारा सम्मानित किया गया ।
संजय अवस्थी ने कहा कि यह विकास खंड कुनिहार व पंचायत समिति की बहुत अच्छी पहल है जिसमे पंचायत समिति सहित बाहर से आने वाले पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं मिलेगी ।इस दौरान स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं सहित काफ़ी संख्या में लोग मौजूद रहे ।

Leave a Reply