March 4, 2026 11:37 pm

प्रदेश हेडमास्टर कैडर ऑफिसर एसोसिएशन जिला सोलन का त्रिवार्षिक चुनाव सम्पन्न

[adsforwp id="60"]

दाड़लाघाट

प्रदेश हेडमास्टर कैडर ऑफिसर एसोसिएशन जिला सोलन का त्रिवार्षिक चुनाव प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रतन वर्मा की अध्यक्षता में तथा चुनाव पर्यवेक्षक प्रधानाचार्य संजीव शर्मा की देखरेख में आयोजित किए गए। इस दौरान मुख्याध्यापक कुलदीप ठाकुर और मुख्य अध्यापक रमेश नेगी भी उपस्थित रहे। सर्वसम्मति से हरीश गुप्ता मुख्याध्यापक राजकीय उच्च विद्यालय कराड़ाघाट को जिला प्रधान, मोहनलाल पंवर मुख्याध्यापक दंगील को महासचिव तथा लच्छी राम ठाकुर मुख्य अध्यापक राजकीय उच्च विद्यालय मंगरुड को वित्त सचिव चुना गया। इसके अतिरिक्त राज्य प्रतिनिधि और जिला कार्यकारिणी के गठन का अधिकार जिला प्रधान, महासचिव और वित्त सचिव को सर्वसम्मति से प्रदान किया गया। इस अवसर पर सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य कुलभूषण गुप्त, ललित शर्मा, बी.एल. सेंट्रल पब्लिक स्कूल के अध्यक्ष गोपाल शर्मा, राज्य वित्त सचिव बहादुर सिंह मेहता सहित जिले के विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्य और मुख्य अध्यापकों ने भाग लिया।

Leave a Reply