March 4, 2026 11:17 pm

26 दिसम्बर को मांगू (अर्की) में युवाओं को खेलों से जोड़ने और नशे से दूर रखने के उद्देश्य से खेल खिलाओ नशा भगाओ अभियान के तहत क्रिकेट प्रतियोगिता का होगा आयोजन

[adsforwp id="60"]

दाड़लाघाट 

मांगू (अर्की) में युवाओं को खेलों से जोड़ने और नशे से दूर रखने के उद्देश्य से खेल खिलाओ नशा भगाओ अभियान के तहत एक क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। यूथ क्लब मांगू संस्था के प्रधान राजेश पूरी ने बताया कि यूथ क्लब मांगू द्वारा आयोजित मांगू ग्रामीण क्रिकेट महोत्सव का शुभारंभ 26 दिसंबर से द कुरगन स्टेडियम, मांगू में होगा। प्रतियोगिता में विजेता टीम को 1,00,000 रुपये नकद, उपविजेता टीम को 51,000 रुपये नकद तथा सेमीफाइनल में पहुंचने वाली दोनों टीमों को 2,100 नकद व ट्रॉफी प्रदान की जाएगी। इसके अलावा प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट, बेस्ट बैट्समैन, बेस्ट बॉलर, बेस्ट फील्डर और बेस्ट कीपर को भी आकर्षक पुरस्कारों से सम्मानित किया जाएगा। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रवेश शुल्क 5,100 रुपये निर्धारित किया गया है। पंजीकरण की अंतिम तिथि 25 दिसंबर रखी गई है। पंजीकरण के समय 2,100 रुपये अग्रिम जमा करना अनिवार्य होगा। अंतिम तिथि के बाद किसी भी टीम का प्रवेश स्वीकार नहीं किया जाएगा। यूथ क्लब के प्रधान राजेश पूरी ने क्षेत्र के सभी युवाओं और खेल प्रेमियों से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर इस आयोजन को सफल बनाएं और समाज को नशामुक्त बनाने में अपना योगदान दें।

Leave a Reply