चंडी सोलन
पवन कुमार सिंघ
कसौली पुलिस ने नशे के खिलाफ एक अभियान चलाया है जिसमे नशा तस्करो पर बड़ी कार्यवाही की जा रही है पुलिस की गुप्त सूचना मिली थी की चंडी के साथ लगते गांव मे एक व्यक्ति ने अवैध शराब छुपा रखी है कसौली पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए गांव लगोग में एक पशुशाला में दबिश दी और 15 पेटियों में 180 बोतलें (प्रत्येक 750 एमएल) देशी शराब मार्का “पैराडाइज संतरा” बरामद की। आरोपी पतराम पुत्र गोरखिया राम के पास शराब का कोई लाइसेंस या परमिट नहीं था, जिसके चलते पुलिस थाना कसौली में FIR No. 91/2025 दर्ज की गई है। आरोपी को धारा 35(3) BNSS के तहत पाबंद किया गया है और उसके पूर्व अपराधिक रिकॉर्ड की जांच की जा रही है, जिसमें आबकारी अधिनियम के तहत एक मामला पहले से दर्ज है।
क्या कसौली पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध शराब के व्यापार पर अंकुश लग पाएगा?





