March 5, 2026 2:47 pm

नाकाबंदी के दौरान अवैध शराब की खेप बरामद,मामला दर्ज

[adsforwp id="60"]

दाड़लाघाट थाना पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान अवैध शराब की खेप बरामद की है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक टाटा गुड्स कैरियर में अवैध रूप से शराब ले जाई जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस ने छामला एनएच-205 के समीप नाकाबंदी की। इस दौरान एक टाटा गुड्स कैरियर को रोका गया। वाहन में सवार दो व्यक्तियों ने अपने नाम व निवासी जिला मंडी बताए। तलाशी के दौरान वाहन के डाले से देशी व अंग्रेजी शराब की कुल 130 पेटियां बरामद की गईं। आरोपियों द्वारा शराब से संबंधित कोई भी परमिट या लाइसेंस प्रस्तुत नहीं किया गया। डीएसपी नवीन झाल्टा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हिमाचल प्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 39(1)(ए) एवं बीएनएस की धारा 3(5) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply