February 5, 2026 10:19 am

महिलाएं असुरक्षित, सरकारें बेपरवाह —- भाजपा और कांग्रेस की साझा नाकामी

[adsforwp id="60"]

आम आदमी पार्टी ने धर्मशाला कॉलेज में 19 वर्षीय छात्रा पल्लवी की दर्दनाक मौत और उत्तराखंड में अंकिता भंडारी की 2022 की कथित हत्या पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

‘आप’ के प्रदेश प्रवक्ता अशोक चंदेल ने कहा कि ये दो घटनाएं नहीं, बल्कि भाजपा और कांग्रेस सरकारों की महिलाओं के प्रति घोर लापरवाही और अपराधियों को संरक्षण देने की साजिश का जीता-जागता सबूत हैं। जहां एक तरफ कांग्रेस शासित हिमाचल में पल्लवी को रैगिंग, यौन शोषण और मानसिक प्रताड़ना ने मौत के मुंह में धकेल दिया। वहीं, भाजपा शासित उत्तराखंड में अंकिता की हत्या में पार्टी के बड़े नेता का नाम जुड़ने के बावजूद न्याय की प्रक्रिया को दबाया जा रहा है। अशोक चंदेल ने कहा कि यह शर्मनाक है कि बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा देने वाली भाजपा और महिलाओं के

अधिकारों की बात करने वाली कांग्रेस दोनों ही महिलाओं को शिकार बनने दे रही हैं। धर्मशाला के गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज में बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा पल्लवी को 18 सितंबर 2025 को तीन सीनियर छात्राओं ने रैगिंग के नाम पर पीटा और धमकाया, जबकि इसी कॉलेज के प्रोफेसर अशोक कुमार ने अनुचित स्पर्श और अश्लील हरकतों से उसे मानसिक रूप से तोड़ा। महीनों तक तनाव झेलने के बाद 26 दिसंबर 2025 को लुधियाना के अस्पताल में उसकी मौत हो गई। ये दोनों मामले दिखाते हैं कि भाजपा और कांग्रेस महिलाओं की सुरक्षा पर सिर्फ जुमले फेंकती हैं। हिमाचल की कांग्रेस सरकार ने पल्लवी की शिकायत को नजरअंदाज किया, तो उत्तराखंड की भाजपा सरकार ने अंकिता केस में पार्टी नेताओं को बचाया। उन्होंने मांग की कि दोनों मामलों में सीबीआई जांच तुरंत शुरू हो तथा सभी आरोपियों की गिरफ्तारी हो। पल्लवी और अंकिता के परिवारों को न्याय और मुआवजा मिले।

Leave a Reply

Advertisement