February 5, 2026 8:42 am

खेलों से बढ़ता है आपसी भाईचारा व युवा भी नशे से दूर रहते हैं-भीम सिंह ठाकुर

[adsforwp id="60"]

ग्राम पंचायत बसंतपुर के मस्तराम शाह खेल मैदान बसंतपुर में आज क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन हुआ! समापन समारोह में नया सवेरा जन कल्याण समिति अर्की के अध्यक्ष अधिवक्ता भीम सिंह ठाकुर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए !यह प्रतियोगिता लगभग एक महीने तक चली, जिसमें लगभग 38 टीमों ने भाग लिया! फाइनल मुकाबला बनूटी_ 11 व बनिया देवी- 11 के बीच में खेला गया, कांटे के इस मुकाबले में बनिया देवी ने पहले खेलते हुए बनूटी_11 को 82 रन का टारगेट दिया, जिसे बनूटी की टीम ने अंतिम ओवर में प्राप्त कर जीत हासिल की! मुख्य अतिथि ने विजेता व उपविजेता टीमों को ट्रॉफी व कैश प्राइज देकर सम्मानित किया !पूरे टूर्नामेंट में गेंद और बल्ले से बेहतर बेहतरीन प्रदर्शन हेतु बनिया देवी के मनोज कुमार को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के सम्मान से नवाजा गया! मुख्य अतिथि ने आयोजको की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजनों से आपसी भाईचारा बढ़ता है व युवा भी नशे से दूर रहते हैं ! उन्होंने कहा की आज अर्की क्षेत्र के युवा क्रिकेट के साथ-साथ कबड्डी, वालीबाल, बॉक्सिंग, व शतरंज खेल में राज स्तर पर अपना लोहा मना रहे हैं, जो समस्त क्षेत्र के लिए खुशी की बात है !उन्होंने सभी खिलाड़ियो व युवा साथियों को उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं व बधाई दी! इस मौके पर उनके साथ डुमैंहर घाट युवक मंडल के प्रधान खेमचंद, स्थानीय निवासी मस्तराम ठाकुर, आयोजन समिति के श्यामलाल, पवन, धनीराम ठाकुर, कृष्ण चंद्र ठाकुर, बलदेव शर्मा, देवी चंद, बाबूराम ठाकुर, जयप्रकाश ठाकुर, देवी राम, मोहन ठाकुर, शीशराम, नेमचंद ,कपूर राम ,महेंद्र गोयल ,व पवन चौधरी आदि लोग शामिल रहे!!

Leave a Reply

Advertisement