February 5, 2026 10:34 am

तीन व्यक्तियों से चिट्टा बरामद,मामला हुआ दर्ज

[adsforwp id="60"]

देर रात्रि को पुलिस थाना अर्की की टीम द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्यवाही करते हुए जघाना से नालागढ़ की ओर जाने वाले मार्ग पर खड़ी एक टैक्सी गाड़ी HONDA AMAZE में बैठकर चिट्टा बेचने की फिराक में लगे तीन आरोपियों को काबू करके उनके कब्जे से कुल 7.51 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया गया ।जो कि 3 आरोपियों से बरामद किया गया। जिस संबंध में पुलिस थाना अर्की में उपरोक्त अभियोग पंजीकृत किया गया है । तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है जिन्हें आज दिनांक 19-01-2026 को माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है । मामले में संलिप्त टैक्सी गाड़ी HONDA AMAZE को जब्त करके कब्जा पुलिस में लिया गया I गिरफ्तार आरोपियों के पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड की पड़ताल की जा रही है I मामले में जाँच जारी है।

Leave a Reply

Advertisement