दाड़लाघाट
दी कामधेनु गैर कृषि ऋण व बचत सहकारी सभा समिति नम्होल की कार्यकारिणी के चुनाव 17 अप्रैल 2026 को संपन्न होंगे। सहायक पंजीयक सहकारी सभाएं जिला बिलासपुर की स्वीकृति के बाद चुनाव प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। सभा के कार्यक्षेत्र का विस्तार जिला बिलासपुर तथा जिला सोलन की अर्की तहसील तक है। इस कार्यक्षेत्र को नौ वार्डों में विभाजित किया गया है, जिनमें से 2080 सदस्य नौ प्रतिनिधियों का चयन करेंगे। चुनाव प्रक्रिया के लिए सभा सचिव सुख राम ठाकुर को पंजीयन अधिकारी तथा कार्तिका ठाकुर निरीक्षक सहकारी सभाएं खंड सदर जिला बिलासपुर को चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया है। जिन सदस्यों की भागधन राशि पूर्ण नहीं है अथवा जिन्होंने सभा से ऋण लिया है और निर्धारित समयानुसार अदायगी नहीं की है, उन्हें 24 फरवरी तक राशि जमा करवाने के निर्देश दिए गए हैं। वार्डों की अंतिम सूची का प्रकाशन सभा कार्यालय के नोटिस बोर्ड पर 21 मार्च को सायं 5 बजे किया जाएगा। नामांकन पत्र 27 व 28 मार्च को सायं 5 बजे तक भरे जाएंगे। नामांकन पत्रों की जांच 30 मार्च को सायं 5 बजे तक की जाएगी। नामांकन पत्रों पर आपत्तियां 31 मार्च को दोपहर 2 बजे तक दर्ज करवाई जा सकेंगी। निर्वाचन अधिकारी द्वारा दायर आपत्तियों पर 1 अप्रैल से 4 अप्रैल तक सुनवाई की जाएगी। नामांकन पत्र 6 अप्रैल को दोपहर 12:30 बजे तक वापस लिए जा सकेंगे। इसके पश्चात प्रत्याशियों की अंतिम सूची का प्रकाशन एवं चुनाव चिन्हों का आवंटन किया जाएगा। मतदान 17 अप्रैल को सभा कार्यालय नम्होल में सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक होगा, जबकि मतगणना उसी दिन सायं 3 बजे से की जाएगी।





