दानोघाट पंचायत के अंतर्गत आने वाले सुखन सुराइला शमशान घाट में आम जनमानस की सुविधा को ध्यान में रखते हुए एक वर्षा शालिका (रेन शेल्टर) का निर्माण कार्य प्रारंभ किया गया है। यह सराहनीय कार्य दानी सज्जनों एवं स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से साकार हो रहा है।
इस पुनीत कार्य में दो मुख्य दानी सज्जनों ने अपनी अहम भूमिका निभाते हुए वर्षा शालिका के निर्माण का बीड़ा उठाया है।
शील मोड़ स्थित शील मंदिर क्षेत्र से राकेश तथा दाड़लाघाट के अंतर्गत रछाखड़ा क्षेत्र से नरेश ने आगे आकर इस जनहितकारी कार्य को प्रारंभ करवाया है।
इसके अतिरिक्त सुराइला गाँव एवं सुखन गाँव के ग्रामीणों ने भी अपनी-अपनी सामर्थ्य के अनुसार दान देकर इस कार्य में सहयोग प्रदान किया है, जो आपसी भाईचारे और सामाजिक एकता का उत्तम उदाहरण है। वर्षा शालिका के निर्माण से शमशान घाट में अंतिम संस्कार के समय लोगों को वर्षा एवं धूप से राहत मिलेगी और यह सुविधा भविष्य में सभी के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगी।
आज से विधिवत रूप से शमशान घाट परिसर में वर्षा शालिका के निर्माण कार्य का शुभारंभ हो चुका है। पंचायत एवं ग्रामीणों ने दानी सज्जनों का आभार व्यक्त करते हुए आशा जताई है कि आगे भी इसी प्रकार समाजहित के कार्यों में सभी का सहयोग मिलता रहेगा।
इस पुनीत कार्य मे नरेश,राकेश,रामस्वरूप, मनसाराम,जगदीश,मस्त राम,मदन,कपिल,अर्जुन,सौरभ,मुकेश,खेमराज, पवन सहित अन्य ग्राम वासियों ने भाग लिया।





