25 जुलाई 2025 से इस धार्मिक यात्रा में 60 बसों में करीब 3300 महिलायें कर चुकी है यात्रा ।
कुनिहार
अक्षरेश शर्मा
हरिशील फाउंडेशन एवं अर्की विकास समिति द्वारा चलाई जा रही निशुल्क वृंदावन यात्रा के दौरान विकास खंड कुनिहार के अंतर्गत आने वाली पंचायतो की महिलाओं में उत्साह निरंतर बढ़ता ही जा रहा है।
राधा कृष्ण के भजनों सहित राजू भाई के इस पावन कार्य को भी गीतों के माध्यम से महिलाएं नाच गा कर आभार जता रही है ।
सुबह नाश्ता करवाकर सभी श्रद्धालुओं को तिलक व मीठा खिला कर इस धार्मिक यात्रा पर आज दो बसो को रवाना किया गया,जिसमें ग्राम पंचायत पलानियां ,भूमती व हाटकोट के 109 श्रद्धालुगण शामिल थे।राजेन्द्र ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया ,कि जुलाई 2025 से आरंभ हुई हरिद्वार वृंदावन यात्रा आरंभ हुई थी व आज तक 30 बसों में करीब 3300 महिला व पुरुष यात्री राधा रानी व बाँके बिहारी सहित माँ गंगा के दर्शन कर चुके है ।
महीने के हर एक सोमवार को इस धार्मिक यात्रा को राधा कृष्ण के आशीर्वाद से अनवरत भेजा जा रहा है और आज की इस पाँच दिवसीय धार्मिक यात्रा में पलानियां ,हाटकोट व भूमती पंचायत से 102 महिलायें व 7 पुरुष श्रद्धालुओ को भेजा गया , जोकि हरिद्वार में माँ गंगा के दर्शन व स्नान के पश्चात दूसरे दिन गोवर्धन परिक्रमा व बरसाना में राधा रानी के दर्शन कर के रात्रि में वृंदावन पहुँचेगी,जंहा पर बांके बिहारी,प्रेम मंदिर इस्कॉन,जमुना सहित मुख्य मंदिरों के दर्शन करने के पश्चात मथुरा में कृष्ण जन्म भूमि रमण रेती व गोकुल में भगवान कृष्ण के बचपन की अटखेलियो का दीदार करेंगे ।यात्रा के पांचवे दिन श्रद्धालु कुरुक्षेत्र ब्रह्म सरोवर दर्शन एवं स्नान के पश्चात रात्रि में कुनिहार पहुँचेगे।
संयोजक अर्की विकास समिति राजेन्द्र ठाकुर ने कहा कि हरिशील फाउंडेशन एवं अर्की विकास समिति के सयुंक्त तत्वाधान से चलाई जा रही निशुल्क यात्रा में जब तक राधा रानी का आशीर्वाद बना रहेगा,तब तक अर्की विधान सभा क्षेत्र की वृंदावन धाम दर्शन की अभिलाषी महिलाओं को चरणबद्ध तरीके से निःशुल्क धार्मिक यात्रा जारी रहेगी ।





