February 5, 2026 10:02 am

रविवार को दाड़लाघाट मंडल में बजट श्रवण एवं संवाद कार्यक्रम का आयोजन

[adsforwp id="60"]

केंद्रीय बजट 2026–27 के अवसर पर रविवार को दाड़लाघाट मंडल में बजट श्रवण एवं संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के अंतर्गत कार्यकर्ताओं ने भारत सरकार द्वारा प्रस्तुत आम बजट को लाइव माध्यम से देखा और उस पर संवाद किया। देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने प्रातः 11 बजे संसद में केंद्रीय बजट प्रस्तुत किया। यह मोदी सरकार के तृतीय कार्यकाल का दूसरा तथा वित्त मंत्री का लगातार नौवां बजट रहा। बजट को देश के समग्र, संतुलित और समावेशी विकास की दिशा में एक सशक्त कदम बताया गया। भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे बजट जनजागरण अभियान के तहत आयोजित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता दाड़लाघाट मंडल भाजपा अध्यक्ष राकेश ठाकुर ने की। कार्यक्रम झरना, दाड़लाघाट में आयोजित हुआ, जिसमें मंडल के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इस अवसर पर जिला सोलन किसान मोर्चा के अध्यक्ष राकेश गौतम की विशेष उपस्थिति रही। वक्ताओं ने कहा कि केंद्रीय बजट किसान, युवा, महिला, मध्यम वर्ग और गरीब कल्याण को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। उन्होंने इसे विकसित भारत और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक ऐतिहासिक बजट बताया। कार्यक्रम के दौरान यह भी कहा गया कि यह बजट सबका साथ–सबका विकास–सबका विश्वास–सबका प्रयास के मूल मंत्र को और अधिक मजबूती प्रदान करता है तथा नए भारत के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत आधारशिला सिद्ध होगा।

Leave a Reply

Advertisement