कुनिहार
अक्षरेश शर्मा
कुनिहार के व्यापारियों ने आज राष्ट्रीय देवभूमी पार्टी की काल पर हिमाचल बंद के समर्थन में अपनी दुकाने बंद करके पूर्ण समर्थन दिया ।इस दौरान राष्ट्रीय देवभूमी के अध्यक्ष रूमित सिंह ठाकुर ने कुनिहार के व्यापारियों व सरकारी कर्मचारियों का पेन डॉउन करके हिमाचल बंद में सहयोग के लिए आभार जताते हुए कहा ,कि यूजीसी जैसे केल कानून के ख़िलाफ़ हिमाचल स्वर्ण समाज की ओर से मज़बूत संदेश प्रदेश व भारत सरकार को गया है ।अभी इस क़ानून पर सुप्रीम कोर्ट ने 19 मार्च तक सिर्फ़ रोक लगाई है ,परंतु हमे अभी इस काले क़ानून को रद्द करवाने के लिए लंबी लड़ाई लड़नी होगी
आज सभी व्यापारी 10 बजे से 1 बजे तक UGC के खिलाफ, -40 वाले डॉक्टर बनाने के खिलाफ, आज पेश हुए बजट में एक रुपया भी सवर्ण समाज के व्यापारी, कर्मचारी, छात्र-छात्राओं, युवाओ, किसानों, बागवानों को नहीं देने के खिलाफ बाजार बंद रखें, और जो खोले उनसे बंद करवाए।





