कुनिहार
अक्षरेश शर्मा
हनुमान बड़ोग पंचायत के गांव मनलोग
वार्ड नम्बर -2 के ग्रामीणों ने आज खंड विकास कार्यालय कुनिहार में विकास खंड अधिकारी तन्मय सिंह कंवर को दाडला घाट पंचायत में समायोजित नहीं करने के लिए ज्ञापन सौंपा ।सरकार द्वारा जारी पंचायतो के पुनर्गठन संबंधित सूचना जारी होने के बाद ग्रामीणों में हनुमान बड़ोग पंचायत के मानलोग बड़ोग वार्ड के लोगो में नराजगी थी,कि उनके वार्ड को दाडला घाट पंचायत में समायोजित किया जा रहा है ।उनके गावँ से दाडला घाट की दूरी करीब छह किलोमीटर बनती है,जोकि ग्रामीण महिलाओं व बुजुर्गों के लिए पंचायत संबंधित कार्यो को करवाने के लिए बहुत दूर हो जाईगी,जबकि वर्तमान पंचायत में गांव से यह दूरी मात्र दो किलोमीटर है ।करीब 130 ग्रामीणों द्वारा हस्ताक्षरित ज्ञापन मानलोग बड़ोग वार्ड नम्बर -2 के करीब 50 ग्रामीणों द्वारा खंड विकास अधिकारी कुनिहार के माध्यम से सरकार को भेजा गया व सरकार से आग्रह किया गया कि उन्हें हनुमान बड़ोग पंचायत में रहने दिया जाए ।
बीडीओ कुनिहार तन्मय सिंह कंवर ने बताया ,कि आज कार्यालय में मनलोग बड़ोग के ग्रामीणों ने अपनी पंचायत हनुमान बड़ोग से हटाकर दाडला घाट में समायोजित किए गए गांव को न हटाने बारे ज्ञापन दिया गया ।इनकी आपत्तियों को विकास खंड कार्यालय से जिला पंचायत अधिकारी सोलन को आज ही भेज दिया जायेगा ताकि समय पर इनकी आपत्तियों पर कार्यवाही हो सके ।





