February 5, 2026 5:34 am

स्टाफ बैठक में बोर्ड परीक्षाओं की तैयारियों पर मंथन, शिक्षकों को दिए दिशा-निर्देश

[adsforwp id="60"]

कुनिहार
एस.वी.एन. पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल कुनिहार में विद्यालय स्टाफ की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता विद्यालय के चेयरमैन टी.सी. गर्ग ने की। जबकि प्रधानाचार्य पदम नाभम सहित समस्त शिक्षक वर्ग उपस्थित रहा। बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी बोर्ड परीक्षाओं को लेकर तैयारियों की समीक्षा करना और शिक्षण व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने पर विचार-विमर्श करना रहा।

बैठक के दौरान विभिन्न विषयों के शिक्षकों ने पाठ्यक्रम की वर्तमान प्रगति शेष सिलेबस, विद्यार्थियों की शंकाओं के समाधान तथा पुनरावृत्ति कक्षाओं की रूपरेखा पर अपने-अपने सुझाव प्रस्तुत किए। इसके साथ ही परीक्षा-पूर्व विशेष मार्गदर्शन सत्र आंतरिक मूल्यांकन प्रक्रिया और कमजोर विद्यार्थियों के लिए अतिरिक्त कक्षाएं आयोजित करने पर भी चर्चा हुई। विद्यालय प्रबंधन ने विद्यार्थियों के समग्र विकास और बेहतर परीक्षा परिणाम के लिए सुनियोजित रणनीति अपनाने पर जोर दिया।

चेयरमैन टी.सी. गर्ग ने शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि बोर्ड परीक्षाएं विद्यार्थियों के जीवन का महत्वपूर्ण पड़ाव होती हैं, ऐसे में शिक्षकों की भूमिका मार्गदर्शक के रूप में और भी अधिक बढ़ जाती है। उन्होंने विद्यार्थियों को मानसिक रूप से सशक्त बनाने, सकारात्मक वातावरण तैयार करने तथा अनुशासन और नियमितता बनाए रखने पर विशेष बल दिया।

वहीं प्रधानाचार्य पदम नाभम ने बोर्ड परीक्षाओं से संबंधित दिशा-निर्देश साझा करते हुए समयबद्ध पाठ योजना, नियमित टेस्ट और परिणामों की सतत समीक्षा की आवश्यकता बताई। उन्होंने कहा कि प्रत्येक विद्यार्थी की क्षमता को पहचानते हुए व्यक्तिगत मार्गदर्शन दिया जाना चाहिए, ताकि सभी छात्र बेहतर प्रदर्शन कर सकें।

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि अभिभावकों के साथ समय-समय पर संवाद स्थापित कर विद्यार्थियों की प्रगति से अवगत कराया जाएगा। जिससे विद्यालय और अभिभावकों के बीच समन्वय मजबूत हो सके।

अंत में उपस्थित समस्त स्टाफ ने बोर्ड परीक्षाओं को सफलतापूर्वक संपन्न कराने और विद्यार्थियों के उत्कृष्ट परिणाम सुनिश्चित करने के लिए पूर्ण निष्ठा व समर्पण के साथ कार्य करने का संकल्प लिया। बैठक का समापन विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ किया गया।

Leave a Reply

Recent News

Advertisement