February 11, 2026 5:18 am

भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ जिला सोलन इकाई अर्की की हुई मासिक बैठक

[adsforwp id="60"]

भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ जिला सोलन इकाई अर्की की मासिक बैठक लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह अर्की में यूनिट अध्यक्ष देवी रूप अत्री की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिसमें विशेषकर इंद्र पाल शर्मा प्रदेश महामंत्री भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ एवं प्रदेश संयुक्त पेंशनर्स संघर्ष समिति व बाबू राम ठाकुर जिला अध्यक्ष उपस्थित रहे। बैठक में हिमाचल विद्युत निगम पेंशनर्स संघ यूनिट अर्की के अध्यक्ष हेमेंद्र गुप्ता भी उपस्थित हुए। बैठक में समस्त पेंशनर्स की संयुक्त मांगों के बारे विस्तृत चर्चा की गई और हजारों करोड़ की विभिन्न मांगों को सरकार द्वारा बार बार मांग करने के उपरांत भी पूरा ना करने बारे भारी रोष प्रकट किया गया। तथा सरकार से फिर पुरजोर मांग की गई कि पेंशनर्स की सभी वित्तीय देनदारियों को शीघ्र भुगतान किया जाए जबकि सभी पेंशनर्स/कर्मचारी भारी वित्तीय संकट से जूझ रहे है। यदि समय रहते मांगे पूरी नहीं की गई तो प्रदेश व्यापी आंदोलन होगा और विधान सभा सत्र के दौरान घेराव किया जाएगा। पेंशनर्स संयुक्त संघर्ष समिति हिमाचल प्रदेश के आह्वान पर भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ जिला सोलन सहित अर्की यूनिट पूरी तरह कंधे से कंधा मिला कर समर्थन करेगी। बैठक में नए सेवानिवृत सदस्यों को भी महासंघ की सदस्यता दिलाई गई। बैठक में कामेश्वर शर्मा, टेक चंद शर्मा, राम सिंह, अनिल कुमार, संत राम, धनी राम चौहान, आशा राम, दामोदर परिहार, प्रेम ठाकुर, अमर चंद, ओम प्रकाश गर्ग,प्रकाश चंद, नन्द लाल, सुभाष चंद, दिनेश पाल सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

Leave a Reply