February 12, 2026 5:06 am

राष्ट्रीय आविष्कार अभियान योजना के अंतर्गत रावमापा छात्र अर्की में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का किया गया आयोजन

[adsforwp id="60"]

राष्ट्रीय आविष्कार अभियान योजना के अंतर्गत रावमापा छात्र अर्की में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कक्षा 9वीं से 11वीं तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच, तार्किक क्षमता एवं जिज्ञासा का विकास करना था।
कार्यक्रम की प्रभारी सपना गुप्ता ने बताया कि यह योजना विद्यार्थियों में वैज्ञानिक अभिरुचि, तार्किक सोच तथा खोज की भावना विकसित करने के उद्देश्य से चलाई जा रही है, ताकि छात्र वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाकर नवाचार की ओर प्रेरित हों।
प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का संचालन क्विज़ मास्टर विरेंद्र ठाकुर द्वारा किया गया। प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों ने विज्ञान एवं सामान्य ज्ञान से संबंधित प्रश्नों के उत्तर देकर अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम के समापन पर विद्यालय के प्रधानाचार्य राज कुमार गौतम ने शिक्षकों एवं विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की तथा कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सभी को बधाई दी। इस प्रकार यह कार्यक्रम विद्यार्थियों के लिए ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायक सिद्ध हुआ।

Leave a Reply

Advertisement