जिला सोलन पूर्व सैनिक परिवहन सहकारी सभा लिमिटेड का वार्षिक साधारण अधिवेशन 22 फरवरी 2026 को प्रातः 11 बजे सभा कार्यालय दाड़लाघाट में सभा के अध्यक्ष मनसा राम भट्टी की अध्यक्षता में किया जाएगा। जिसमें वर्ष 2024-25 के आय-व्यय विवरण पर विचार एवं अनुमोदन किया जाएगा। इसके अतिरिक्त सभा कार्यालय के भवन निर्माण कार्य, गैर-हाजिर वाहनों के संबंध में चर्चा, वाहनों के क्रय-विक्रय से जुड़े विषयों पर चर्चा की जाएगा। सभा प्रबंधन ने स्पष्ट किया है कि केवल स्थायी सदस्य ही इसमें भाग ले सकेंगे। सभा अध्यक्ष ने सभी सदस्यों से समय पर उपस्थित होकर बैठक को सफल बनाने की अपील की है।



