February 12, 2026 5:13 am

कंडाघाट से चायल आने-जाने वाले वाहनों की आवाजाही रात्रि 09:45 बजे से प्रातः 02:15 बजे तक पूरी तरह से बंद रहेगी।

[adsforwp id="60"]

सोलन
पवन कुमार सिंघ

कंडाघाट बाज़ार के पास चायल चौक पर NHAI द्वारा फ्लाईओवर ब्रिज का निर्माण किया जा रहा है। इस कार्य के लिए स्थानीय प्रशासन द्वारा अनुमति प्रदान की गई है। फ्लाईओवर का निर्माण कार्य 11 फरवरी 2026 और 14 फरवरी 2026 को रात्रि 10:00 बजे के बाद शुरू किया जाएगा और इसे पूरा करने में लगभग 4 घंटे का समय लगेगा।
इस दौरान कंडाघाट से चायल आने-जाने वाले वाहनों की आवाजाही रात्रि 09:45 बजे से प्रातः 02:15 बजे तक पूरी तरह से बंद रहेगी। वाहन चालकों और स्थानीय निवासियों से अनुरोध है कि वे सोलन से चायल आने-जाने के लिए वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करें।
चालकों की सुविधा और सुरक्षा के लिए निर्माण स्थल पर पुलिस बल तैनात रहेगा। इस कार्य के सफल संपादन के लिए सभी का सहयोग अपेक्षित है।

Leave a Reply

Advertisement