February 12, 2026 5:10 am

अर्की में कल 3 घंटे ठप रहेगी बिजली; मरम्मत कार्य के चलते इन इलाकों में लगेगा कट

[adsforwp id="60"]


अर्की (हिमाचल आजतक): विद्युत उपमंडल अर्की के तहत आने वाले विभिन्न क्षेत्रों के उपभोक्ताओं को कल यानी 12 फरवरी 2026 को बिजली कटौती का सामना करना पड़ेगा। हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड द्वारा 33 kV सब-स्टेशन अर्की में आवश्यक मरम्मत कार्य के चलते यह शटडाउन लिया जा रहा है।
कटौती का समय और प्रभावित क्षेत्र
विद्युत बोर्ड से प्राप्त जानकारी के अनुसार, बिजली आपूर्ति दोपहर 12:00 बजे से लेकर शाम 3:00 बजे तक बाधित रहेगी। इस दौरान मुख्य रूप से निम्नलिखित क्षेत्र प्रभावित होंगे:

  • अर्की (मुख्य शहर)
  • बातल और मंज्याट
  • मांझू और गलोग
  • बथालंग और शालाघाट
  • कोटली और कोलाका
  • चमयावल और इसके आस-पास के क्षेत्र
  • सरली उठाऊ पेयजल योजना
    बोर्ड की अपील
    सहायक अभियंता, विद्युत उपमंडल अर्की ने बताया कि यदि किसी अनिवार्य कारणवश यह मरम्मत कार्य कल पूरा नहीं हो पाता है, तो इसे अगले दिन (13 फरवरी) इसी निर्धारित समय पर किया जाएगा। बोर्ड ने आम जनता से इस कार्य के दौरान सहयोग की अपील की है ताकि मरम्मत का कार्य सुचारू रूप से संपन्न हो सके।

Leave a Reply

Advertisement