सोलन
पवन कुमार सिंघ
सोलन में 12 फरवरी, 2026 को प्रातः 10.00 बजे से दोपहर 02.00 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी अतिरिक्त अधीक्षण अभियंता सोलन राहुल वर्मा ने दी। प्रभावित क्षेत्रों में कण्डाघाट, दोलग, परोंथा, डेढ़घराट, शनेच, टिक्कर, मही, सिरीनगर, हाथों, पलेच, शलुमणा, हिमुडा, वाकनाघाट, छावशा, डुमैहर, कोट, क्वारग, कोठी, भारा, आंजी ब्राहमणा, सैंज, गोग, कैथलीघाट, शालाघाट, क्यारी बंगला, बीशा, बाशा, सुरो, जे.पी. विश्वविद्यालय, चायल, दोची, मिलिट्री स्कूल, जीत नगर, आलमपुर, भलावग, हिन्नर, कुरगल, मिहाणी, बिनू, डुबलू, टिक्कर, नगाली तथा आस-पास के क्षेत्र शामिल हैं। खराब मौसम या अन्य कारणों से समय में बदलाव संभव है। उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की गई है।



