March 5, 2026 10:21 am

महाशिवरात्रि पर्व पर 11वीं गृह रक्षा वाहिनी दाड़लाघाट कंपनी के अधिकारियों एवं जवानों द्वारा दाड़लाघाट पीपलुघाट मार्ग स्थित कंपनी कार्यालय परिसर में प्रसाद भोज (भंडारा) का आयोजन

[adsforwp id="60"]

महाशिवरात्रि पर्व के पावन अवसर पर 11वीं गृह रक्षा वाहिनी सोलन के अंतर्गत छठी दाड़लाघाट कंपनी के अधिकारियों एवं जवानों द्वारा दाड़लाघाट पीपलुघाट मार्ग स्थित कंपनी कार्यालय परिसर में प्रसाद भोज (भंडारा) का आयोजन किया गया। भंडारे में दाड़ला तथा आसपास के गांवों के सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया और भगवान शिव की महिमा का गुणगान करते हुए प्रसाद ग्रहण किया। 11/6 कंपनी दाड़ला के कंपनी कमांडर बलदेव शर्मा तथा वरिष्ठ प्लाटून कमांडर मनोज कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि तहसील कार्यालय के समीप गृह रक्षा विभाग को सरकारी भूमि आबंटित होने के पश्चात वर्ष 2016 में 11वीं वाहिनी का कंपनी कार्यालय स्थापित किया गया था। उसी दौरान परिसर में शिव मंदिर का निर्माण भी किया गया। उन्होंने बताया कि वर्ष 2016 से ही प्रत्येक वर्ष महाशिवरात्रि के अवसर पर गृह रक्षकों द्वारा भंडारे का आयोजन किया जाता है। यह परंपरा निरंतर जारी है, जिसमें क्षेत्र के सैकड़ों लोग श्रद्धापूर्वक भाग लेकर प्रसाद ग्रहण करते हैं।

Leave a Reply