कुनिहार
अक्षरेश शर्मा
कुनिहार अर्की मुख्य मार्ग पर एक सीवरेज का टूटा ढक्कन किसी अनहोनी घटना को बुलाता हुआ नजर आ रहा है ।विभागीय कर्मचारी अक्सर कुनिहार पेयजल सप्लाई के स्टेज एक ,दो और तीन के लिए यन्ही से जाते है ।पिछले कई दिनों से सीवरेज के टूटे ढक्कन पर किसी की नजर नहीं गई ।विदित रहे इस जगह कई दोपहिया बाइक व स्कूटी के शोरूम है व हारोज यन्हा से सेंकड़ो वाहन गुजरते है व मुख्य मार्ग पर यह टूटा ढक्कन दोपहिया व अन्य छोटी गाड़ियो के घातक हो सकता है ।विभाग की अनभिज्ञता किसी अप्रिय घटना के होने का इंतजार कर रहा है ।स्थानीय लोगो व वाहन चालको ने विभाग से इस टूटे हुए ढक्कन को जल्द ठीक करवाने की मांग की है ,ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके ।
इस बारे में जब कुनिहार आईपीएच ब्रांच के कनिष्ठ अभियंता ज्ञान से बात की गई ,तो उन्होंने इस बारे में कहा ,कि उन्हें आज ही इस सीवरेज के टूटे ढक्कन के बारे में पता चला है व इसे तुरंत ठीक करवा दिया जाएगा ।





