February 26, 2026 3:34 am

सरली ग्राम में श्रीमद् भागवत कथा के पांचवे दिन की कथा में आचार्य प्रवीण भार्गव ने बाल कृष्ण लीलाओं का किया बखान ।

[adsforwp id="60"]


कुनिहार
जब जब धर्म घट जाता है अधर्म बड जाता है तो उसके विनाश के लिए भगवान अवतरित होते है ।गोकुल में आज नंद के घर पर आनन्द धाम भगवान कृष्ण के प्रकटोत्सव में देवी देवताओं सहित सभी भक्त नाच गा कर आनंद उत्सव मना रहे है ।वहीं मथुरा में कंस के महल में अपने काल को मारने के लिए योजनाएं बन रही है ।कंस द्वारा बाल कृष्ण को मारने के लिए राक्षसी पूतना को भेजा ।पूतना द्वारा अपने वक्ष पर जहर लगा कर कृष्ण को पिलाने लगी व बाल कृष्ण ने दूध पीते पीते पूतना के प्राण भी हर लिए ।आचार्य प्रवीण भार्गव ने इस दौरान पंडाल में मौजूद भक्तों को भगवान शंकर के गोकुल में अपने आराध्य बाल कृष्ण के दर्शन के लिए रूप बदल कर आने की कथा सहित भगवान कृष्ण के बाल रूप में की गई कई लीलाओं का विस्तृत वर्णन किया ।
आयोजक लेख राम शर्मा के घर पर चल रही कथा में आस पास के ग्रामीणों नित्य कथा श्रवण करके पुण्य के भागी बन रहे है ।कथा के पश्चात सभी को भंडारे का प्रसाद वितरित किया जा रहा है ।

Leave a Reply

Advertisement