राजकीय महाविद्यालय अर्की में “सड़क सुरक्षा – जीवन रक्षा” विषय की अगली कड़ी में नुक्कड़ नाटक का प्रभावशाली आयोजन किया गया। कार्यक्रम महाविद्यालय परिसर तथा बातल चौक अर्की में जन-जागरूकता अभियान के रूप में प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में कार्यवाहक प्राचार्य अर्की महाविद्यालय डॉ मस्तराम व डॉ संदीप गुप्ता एवं डॉ हेमराज सूर्या विशेष रूप से उपस्थित रहे। रोड सेफ्टी क्लब के संयोजक डॉ जितेन्द्र ठाकुर तथा सह-संयोजक प्रो सुमन कुमारी एवं प्रो ज्योति के मार्गदर्शन में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह जागरूकता कार्यक्रम रोड सेफ्टी क्लब के साथ-साथ एंटी ड्रग क्लब, रोवर एंड रेंजर्स तथा रेड क्रॉस इकाई के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से यातायात नियमों के पालन, हेलमेट एवं सीट बेल्ट के अनिवार्य उपयोग, नशे में वाहन न चलाने तथा जिम्मेदार ड्राइविंग का सशक्त संदेश दिया।
बातल चौक पर आम जनता ने भी इस प्रस्तुति को सराहा और सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक रहने का संकल्प लिया।कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. मस्त राम ने विद्यार्थियों के इस शानदार प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को भविष्य में भी इसी प्रकार सामाजिक जागरूकता अभियानों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया।





